बलिया, मार्च 18 -- रसड़ा। केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन रसड़ा की ओर से रविवार की देर शाम को कस्बा के आजाद चौराहा स्थित एक मैरिज हाल ही होली मिलन समारोह व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समस्त दवा विक्रेताओं समेत चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिले से आए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, महामंत्री बब्बन यादव, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, पीयूष सोनी, शैलेश श्रीवास्तव आदि ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.