सुल्तानपुर, जनवरी 15 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में युवक के साथ पूर्व में हुई मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नौवें दिन केस दर्ज किया। पीड़ित मोहम्मद सरवर पुत्र जवीउल्लाह निवासी ग्राम शैलखा के अनुसार 5 जनवरी की दोपहर भैंसिंहपुर नदी के पास साहिन पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम शैलखा, जैद पुत्र सलाउद्दीन निवासी मोहल्ला कजियाना तथा रेहान पुत्र रसीद निवासी राइन नगर ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद कस्बा दोस्तपुर घंटाघर के पास दोबारा रोककर आरोपियों ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और लात-घूंसों से मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित के अनुसार उसे चोटें भी आईं। इलाज करवाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बुधवार को माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.