आगरा, फरवरी 2 -- सहावर थाना इलाके के गांव में घर से दवा लेने जा रही महिला को रास्ते में हाथ पकड़कर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना सहावर क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि एक फरवरी की शाम पांच बजे पेट में दर्द हुआ तो वह दवा लेने अपनी चाची के यहां जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी दिनेश ने रास्ता रोका और हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आवाज सुनकर चाची अपने घर से दौड़ कर मुझे बचाने आई। उनको देख कर आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर भाग गया है। महिला का आरोप है कि जब में कपड़े सुखाने छत पर जाती थी तो आरोपी अपने मोबाइल से मेरे फोटो खींचता है और वीडियो बनाता था। परिवार के लोग कई बार मना कर चुके हैं। इसके बाद भी हरकतों से बाज नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.