आगरा, फरवरी 10 -- शहर के बिलराम गेट इलाके में चेकिंग के दौरान बंद मिले मीनल मेडिकल स्टोर संचालक को दवा निरीक्षक ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस में मेडिकल के छह माह के दवाओं के क्रय विक्रय के दस्तावेज सात दिन में कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। दवा निरीक्षक दीपक लोधी ने नोटिस में बताया है कि वह जांच के लिए मंगलवार को बिलराम गेट इलाके में स्थित मीनल मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। यहां उन्हें मेडिकल स्टोर बंद मिला। इसके बाद उन्होंने फोन पर संचालक से संपर्क किया, संचालक ने बाहर होने की बात कही। उन्होंने नोटिस में निर्देश दिए हैं कि वह मेडिकल स्टोर के क्रय विक्रय के छह माह के दस्तावेज एक सप्ताह में कार्यालय में उपलब्ध कराएं, दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...