मोतिहारी, मार्च 26 -- मेहसी निज संवाददाता। बिना लाइसेंस के दवा दुकान संचालन को लेकर डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सहायक औषधि नियंत्रक की ओर सेा गठित जांच टीम दवा दुकान पर छापेमारी की। यह छापेमारी मेहसी बसस्टैंड चौक पर निषाद मेडिकल दवा दुकान पर की गयी। छापेममारी के दौरान लगभग चार लाख की दवा बरामद की गयी है। जिसमें प्रतिबन्धित दवा व नशीली दवा भी शामिल है। जिसे जब्त कर ली गयी। कुछ संदिग्ध दवा भी मिली जिसका नमूना संग्रह कर जांच के लिए लिया गया है। दुकान बिना लाइसेंस के संचालित था। छापा मारी दल का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर दयानन्द प्रसाद कर रहे थे। छापेमारी दल में मो रईस आलम, सुशील कुमार ,सीओ मेहसी व थाना के पुलिस पदाधिकरी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.