शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन शाहजहांपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने जनपद के सभी दवा व्यापारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दवा प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। मित्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप यह व्यवस्था अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ ही दवा विक्रेताओं और रोगियों अथवा उनके तीमारदारों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों की स्थिति में प्रशासन को साक्ष्य उपलब्ध कराने में सहायक होगी। औषधि निरीक्षक ने नारकोटिक दवाओं और कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री एवं भंडारण को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ऐसी दवाओं का रख-रखाव और विक्रय पूरी तरह ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.