गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली गांव में मामूली विवाद ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। जंगली पेड़ पर दवा छिड़कने को लेकर हुई कहासुनी लाठी-डंडों तक पहुंच गई। आरोप है कि छोटी सास ने बड़ी सास पर हमला कर दिया, जिससे उनका पैर टूट गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में जंगली पेड़ पर दवा छिड़कने को लेकर परिवार के दो पक्षों में बहस छिड़ गई। इस दौरान छोटी सास प्रतिभा देवी पत्नी रामकेवल मौर्य ने गालियां देते हुए बड़ी सास कलावती देवी पत्नी स्व. संतु मौर्य पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट में उनका बायां पैर टूट गया। घायल महिला को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.