रांची, मार्च 31 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में करीब 130 करोड़ रुपए की हुए दवा घोटाले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी श्यामल चक्रवर्ती को विदेश जाने की इजाजत सीबीआई कोर्ट ने सशर्त प्रदान कर दी है। अदालत ने उसे 20 से 25 दिनों की विदेश यात्रा की अनुमति प्रदान की है। उसकी बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसे आर्किटेक्चर एसोसिएशन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए परिवार के साथ आमंत्रित किया गया है। इसी में हिस्सा लेने के लिए पिछले दिनों पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने साल 2009 में मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। लंदन की यात्रा 10 से 15 जून के बीच होगी, जबकि वापसी की तारीख 5 से 10 जुलाई के बीच है। विदेश से आने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.