लखीसराय, जून 13 -- लखीसराय, ए.प्र.। सदर अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर दवा काउंटर पर कतार में लगे महिला अचानक चक्कर खाकर गिर पडी। बेहोश महिला को डा. हरिप्रिया ने त्वरित ईलाज करते हुए महिला का बीपी, सूगर जांच उपरातं प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने कहा कि महिला दवा काउटर पर गर्मी के कारण गश्त खाकर गिर पड़ी थी। गार्ड के मदद से महिला को कतार से निकालते हुए इसका ईलाज कराया। ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में सबसे अधिक भीड पूर्जा काउंटर पर व दवा काउंटर पर रहती है लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा इतनी गर्मी के बावजूद उचित व्यवस्था नही किया गया है। सदर अस्पताल में ईलाज के लिए आने वाले मरीज पहले से ही कमजोर रहते है दवा के लिए घंटो अपनी बारी का इंतजार करने के दौरान और बीमार हो जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.