महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के रेंगहिया गांव में दवा कराने जा रहे एक शख्स पर कुछ लोगों ने पंच से हमला कर लहूलुहान पर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम अमड़ा उर्फ झुलनीपुर निवासी रामप्रसाद ने बताया है कि वह एसएसबी रोड रेंगहिया से होकर दवा कराने जा रहा था। इस बीच पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और अनायास गाली देते हुए पंच और कड़ा से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वे लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गगन, मुकेश और नीरज सभी निवासी ग्राम धमउर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...