देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने औषधि विभाग में नव नियुक्त ड्रग इंस्पेक्टरों से कहा कि वह अपने अपने जिलों में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता के साथ काम करें। सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने औषधि विभाग के लिए चयनित 18 ड्रग इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि औषधि विभाग में लंबे समय से ड्रग इंस्पेक्टरों की कमी थी। जिस वजह से दवाओं की जांच, छापेमारी और सैंपलिंग आदि के कामों में दिक्कतें आ रही थी। लेकिन अब लोक सेवा आयोग से ड्रग इंस्पेक्टर चयनित होकर आ गए हैं। ऐसे में अब राज्य में दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए बेहतर कार्य हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों तक सही व गुणवत्तापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.