एटा, अगस्त 18 -- एटा। वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पति घायल हो गए। बाइकसवार दंपति दवाई लेकर लौट रहे थे। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना अवागढ़ के गांव ढकपुरा निवासी सविता (35) पुत्र विनोद कुमार शनिवार को दवाई लेने आई थी। चुरथरा के पास वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पति भी साथ में थे। घायल महिला को स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवारीजन शव को गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ थाना अवागढ़ के गांव मिर्जापुर निवासी द्वारिका प्रसाद पत्न...