भागलपुर, नवम्बर 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह आरटीओ अनिल कुमार और आयुक्त के सचिव विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को मायागंज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों के जांच के निशाने पर मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का जांच-इलाज से लेकर उन्हें मिलने वाली हरेक चिकित्सकीय सेवाएं रही। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने अस्पताल में खून के धंधा के कारणों को तलाशने और निदान का तरीका तलाशते रहे। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में मिली कमियों को सुधारने का निर्देश दोनों पदाधिकारियों ने दिया। मोर्चरी में रखे लाश से गंध ऐसी निकली कि मुंह पर लोगों को रखना पड़ा हाथ दोनों पदाधिकारी सबसे पहले फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल के पास बने मोर्चरी का निरीक्षण किया। मोर्चरी से उठ रही बदबू इतनी तीक्ष्ण थी कि हरेक पदाधिका...