रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर। दलीप सिंह मक्कड़ ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं, किसानों व अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई गईं। ज्ञापन में गरीब महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी योजनाएं शुरू करने और महिला सम्मान निधि को शीघ्र लागू करने की मांग की गई। उन्होंने कहा गया कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनका सामाजिक सशक्तिकरण होगा। इसके अतिरिक्त रुद्रपुर क्षेत्र की नजूल भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को नि:शुल्क आवासीय पट्टा देने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कई परिवार 10 से 30 वर्षों से निवासरत हैं और स्वामित्व अधिकार मिलने से उन्हें स्थायित्व व सुरक्षा मिलेगी। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.