सहारनपुर, मई 24 -- नानौता। शेखपुरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से वितरित दलिया के पैकेट में कीड़े निकलने की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए पहुंची उपजिलाधिकारी डॉ. पूर्वा को केंद्र पर ताला लटका मिला, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। शिकायतकर्ता अनुज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता और भाभी सरिता को आंगनबाड़ी केंद्र से जो दलिया, दाल और रिफाइंड मिला था, उसमें कीड़े पाए गए। एसडीएम ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और कीड़े वाले दलिए का पैकेट कब्जे में लेकर जांच के आदेश दिए। साथ ही लेखपाल को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रेखा कौशिक भी मौके पर पहुंचीं। उनके सामने ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.