पटना, मई 11 -- राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष पासवान ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि दलित हितों की रक्षा के लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनके संघर्षों का ही परिणाम है कि दलित समाज के युवा कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में सभी को मिल जुलकर आगे बढ़ना है और समाज का ध्वजवाहक बनकर उनके हक की आवाज को उठाना है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पार्टी ने दलित अधिकारों के लिए बिहार में अभियान छेड़ रखा है। इसी कारण वंचित समुदाय के लोग कांग्रेस के प्रति आकर्षित होकर जुड़ रहे हैं। मनीष पासवान के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में कई अन्य दलित युवा नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.