हिन्दुस्तान संवाद, नवम्बर 30 -- यूपी के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दलित के घर गोंडा जिले से एक व्यक्ति बारातियों के साथ निकाह करने पहुंचा। दलित परिवार की बेटी से निकाह की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध जताया। पुलिस दूल्हे और बारातियों को थाने पर लेकर चली आई। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस तैनात है। जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले दलित परिवार की एक लड़की गोंडा जिले के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी, जहां उसकी एक मुस्लिम युवक से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। युवक ने लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा और लड़की के परिजनों से बात की। परिजन राजी हो गए और विवाह की तारीख तय कर बारात बुला ली गई। बारात जब दुल्हन के गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.