मैनपुरी, फरवरी 7 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली से वापस लौट रहे दलित युवक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विद्यापुर (शिवसिंहपुर) निवासी जसोदा देवी पत्नी रामरतन ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसका पुत्र ग्वालटोली में काम करने गया था। वहां से वह वापस आ रहा था। लौटते समय उसके पुत्र मंजेश को अराजकतत्वों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पाकर आई डायल 112 पुलिस ने उसके पुत्र को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनीष, निर्भय, प्रहलाद ...