पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। पलामू जिले के पांकी प्रखंड के बासडीहा निवासी में दलित महिला की बेरहमी से पिटाई के विरोध में पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में आरोपी पारा शिक्षक विद्यासागर पांडेय की गिरफ्तारी की मांग की गई। सैकड़ों लोगों ने पांकी थाना का घेराव करने के साथ थाना गेट के सामने धरना दिया। विधायक ने दलित सम्मान के पक्ष में खुलकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भुइयां समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांकी विधानसभा में विशेष कर दलितों के प्रति अत्याचार बढ़ा है। दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक महिला के साथ जो अत्याचार हुआ है, वह पूरे समाज के खिलाफ अपराध है। प्रशासन अगर न्याय नहीं देता है...