बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण, भ्रष्टाचार, हकमारी, अवैध खनन और तस्करी का आरोप लगा कर बिहार भ्रष्टाचार एवं न्याय मुक्त भारत संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार ईश्वर के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। यह धरना मंझौल पंचायत संख्या चेरियाबरियारपुर और नावकोठी प्रखंड अंचल सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर गया। संतोष ईश्वर ने कहा कि वर्षों से दलित, महादलित, भूमिहीन, किसान और मजदूर अतिक्रमणकारियों, माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र के शिकार हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। मजबूर होकर पीड़ित जनता धरना के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर रही है। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में मंझौल पंचायत-4 में दलित व महादलितों की पर्चा जमीन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.