चतरा, फरवरी 24 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिसई गांव की दलित बेटी करिश्मा की रहस्यमयी मौत से दुखित परिवारजनों से मिलकर विधायक उज्ज्वल दास ने ढाढस बंधाया। मामले में सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने कहा है कि करिश्मा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर जंग जारी रहेगी। आरोपी महिला मनीषा और ड्राइवर सुजीत दास की गिरफ्तारी और जेल जाना उसे न्याय दिलाने का पहला कदम है। विधायक ने कहा कि करिश्मा को न्याय नही मिलने तक प्रयास जारी रहेगा। विधायक कुमार उज्जवल ने प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है उन्होंने स्पष्ट कहा है कि न्याय में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। विधायक ने सिविल सर्जन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को देने की मांग की।उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़े सभी राज से पर्दा उठेगा और सच्चाई साम...