हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 13 -- यूपी के आगरा में थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में दलित पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। महिलाओं ने भी एक आरोपी को दबोच कर उसे पीट डाला। पूर्व प्रधान पक्ष का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गयी है। उनके बेटे की शादी है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दलित समाज के पूर्व प्रधान के बेटे की शादी है। गुरुवार को बरात अलीगढ़ गयी है। सोमवार को उनके यहां देवी जागरण का कार्यक्रम था। मंगलवार दोपहर परिवार के लोग घर में सो रहे थे। आरोप है कि गांव के पांच दबंग युवक घर में घुस आए। उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान महिलाओं ने एक आरोपी को दबोच लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.