पौड़ी गढ़वाल, मार्च 21 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक पुजारी पर मामला दर्ज किया गया है। उसने कथित तौर पर मंदिर परिसर में एक दलित जोड़े को शादी की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मनियारस्यूं क्षेत्र में राजस्व पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जब दुल्हन के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मंदिर में प्रवेश से वंचित किया गया था। सब-इंस्पेक्टर राकेश बिष्ट ने बताया कि पुजारी नागेंद्र सेलवाल ने 5 मार्च की सुबह जब दंपति उनके पास पहुंचे तो कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं। अंकिता और अजय नामक दंपति समय पर शादी नहीं कर पाए। ऐसे में इलाके के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। एसआई ने बताया, 'इलाके के एक व्यक्ति ने मुझे फोन करके बताया कि सेलवाल ने दरवाजा बंद कर दिया और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.