मैनपुरी, फरवरी 19 -- कक्षा 5 की छात्रा से स्कूल जाते समय छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो दिन पहले छात्रा से छेड़खानी की गई थी। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव के स्कूली बच्चों ने स्कूल का बहिष्कार भी कर दिया था। मामले में पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सरकारी पाठशाला में पढ़ने जा रही कक्षा 5 की 12 वर्षीय छात्रा के साथ अधेड़ ने 500 रुपये का लालच देकर छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचाया तो उसने उसका मुंह दबा दिया। किसी तरह छात्रा स्कूल पहुंची। स्कूल के बाद वह घर आयी तो अपनी मां को पूरी बात बताई। घटना में समझौता करने के लिए छात्रा के पिता को आरोपियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.