जमुई, मार्च 20 -- झाझा,निज संवाददाता मंदिर के पास बैठकर गाना बजाने पर पहले किशोर के साथ मारपीट व घर पर जाकर पिता को धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला झाझा थाना के छापा गांव का है। इस संबंध में ग्रामीण गौतम पासवान ने थाना में दिए आवेदन में गांव की दो महिला समेत छह लोगों को आरोपित बनाया है। आवेदन में बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार मंगलवार की शाम गांव की काली मंदिर के पिंडी पर बैठकर गाना बजा रहा था। इसी दौरान दो लोग आए और बाजा लेकर तोड़ दिया और बच्चे के साथ मारपीट की। उसके बाद बच्चे ने रोते हुए घर आकर पिरजनों से सारी बात बताई। आवेदक के अनुसार इसी बीच घर पर छह लोग लाठी-डंडे, रॉड व ईंट पत्थर से लैस हुए घर पर आ धमके और बच्चे को यह कहते हुए खोजने लगे कि उसकी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वह मंदिर के पास बाजा बजाया। इसी दौरान पिता को भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.