मुरादाबाद, मार्च 10 -- ठाकुरद्वारा। भगतपुर क्षेत्र के गांव में भावाधस ने वाल्मीकि समाज की किशोरी से दुष्कर्म मामले में जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। भगतपुर क्षेत्र में जनवरी माह में बाजार को गई किशोरी का चार युवकों ने अपहरण कर लिया था। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के मुख्य मार्ग से जुलूस निकालकर एसडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मात्र एक व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताते हुए उसके तीन साथियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में कुणाल, मुकेश राजौरी ,दीपक प्रधान, आकाश कुमार ,मुन्नू विशाल, विकास, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुभाष चौधरी ,करिश्मा ,शकुंतला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.