मुरादाबाद, मई 1 -- सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर लगातार हमलो को लेकर सपा में आक्रोश है। गुरुवार को बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता चक्कर की मिलक स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठे हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जबरदस्त नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अनुज सिंह को दिया। मौके पर मौजूद सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा कि हमलावर को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसी कारण उनके हौसले बुलंद है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष जयवीर यादव महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष सनी अली सानू, तुंगीश यादव कुलदीप तुरैहा, गजेंद्र सिंह यादव प्रेमपाल यादव फरीद मलिक समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिà¤...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.