बुलंदशहर, मई 1 -- प्रदेश में बढ़ रही दलित उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सांसद पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले पर आक्रोश जताया। सपाईयों ने कलक्ट्रेट के गेट पर धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा। इससे पूर्व सपा जिला कार्यालय पर सभा का अयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। पांच दिन पूर्व बुलंदशहर आते समय अलीगढ़ में उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.