भदोही, फरवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के रयां गांव निवासी विकास सरोज ने कोतवाली में तहरीर दिया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। तहरीर में कहा कि गांव के महाबली सरोज के साथ वह रजपुरा काम करने गए थे। वापस घर जाते समय जलालपुर स्थित एक स्कूल के पास तौसिफ एवं गुफरान दो अज्ञात लोगों के खड़े थे। सड़क से जब हटने को कहा गया तो आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मना करने पर लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। कोतवाली पुलिस ने दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...