बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट कमलेश कुमार की अदालत ने मारपीट व जातिसूचक गाली देने के मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश मुंडेरवा पुलिस को दिया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के उंचगांव निवासी कमलेश कुमार ने अधिवक्ता अजय चंद्रा व पुनीता वरुण के जरिए कोर्ट में इस आशय का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि पांच जुलाई 2024 को शाम करीब सात बजे कार से मुंडेरवा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस घर आ रहा था। रास्ते में टेड़ी गिमटी के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के विनय पांडेय, विजय पांडेय, अजय पांडेय, मनीष पांडेय और विक्की पांडेय ने पुरानी रंजिश को लेकर एकराय एवं गोल बनाकर लाठी-डंडा से लैस होकर गाड़ी के आगे रास्ते में खड़े होकर रोक लिया। कालर पकड़कर गाड़ी से बाहर खींच लिया और गाली देते हुए जान से मार डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.