लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली विभाग के दलित अभियंताओं के उत्पीड़न की शिकायत पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से करेंगे। रविवार को संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला हुआ। संगठन के अध्यक्ष आरपी केन ने कहा कि दलित अभियंताओं पर भेद-भावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। उन्हें अपने हक के लिए न्यायालय जाना पड़ रहा है। यह ठीक नहीं है। संगठन ने कहा कि इस सरकार में दलित अभियंताओं को केवल न्यायालय से ही न्याय मिल रहा है। विभाग उनका उत्पीड़न कर रहा है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में हो रही दुर्भावनापूर्ण कार्यवाहियों की विस्तृत रिपोर्ट त...