कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव में देर रात हुई मारपीट में अधेड की मौत होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है। रात में कानपुर में घायल की मौत होने की जनकारी होते ही आरोपित घर से फरार हो गए। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। मलिकपुर गांव के रहने वाले गोविंद सिंह ने रविवार रात में वहीं के रहने वाले देवकीनंदन पासवान से रविवार रात में गाली गलौज कर दी थी। इसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद गोविंद सिह व उसके सहयागियों ने दलित देवकी नंदन व उनकी पत्नी ममता के साथ मरपीट कर गंभीर रूपसे घायल कर दिया था। देर रात कानपुर में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। घायल की मौत...