चित्रकूट, अक्टूबर 10 -- चित्रकूट, संवाददाता। सपा ने सपहा गांव की दलित बस्ती में बहुजन नायक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई। पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम जैसे नेताओं की जरूरत है। उनके कार्यों से समाज की युवा पीढ़ी को कुछ सीख लेनी चाहिए। भाजपा बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों का नकली मुखौटा पहनकर दलितों और पिछड़ो के अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज सिर्फ एक वर्ग विशेष के लोगों को छोंड़कर अन्य सभी पर लागू हो रहा है। पीडीए समाज की वास्तविक लड़ाई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे है। किसानों की दोगुना आय बताकर सत्ता में आई भाजपा ने एक-एक बोरी खाद के लिए तरसा दिया। किसान खाद के लिए चक्कर काट रहे है। मान सिंह पटेल ने कहा कि खाद की कालाबाजारी बढ़ी हुई है। जिले में भाजपा नेताओं का भ्रष्टाच...