बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- दलितों, वंचितों व शोषितों की बुलंद आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर : नाई संघ सोहसराय में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने मनायी पुण्यतिथि बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोहसराय में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि मनाई। लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अध्यक्षता नाई संघ ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा तो संचालन संघ के संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दलितों, वंचितों व शोषितों की बुलंद आवाज थे। उनके हक अधिकार दिलाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहे। समाज के पिछड़े व दलित समाज के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास करते रहे। उनका मानना था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.