आरा, जनवरी 24 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत जिले भर में भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। विभिन्न पार्टी संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जदयू भोजपुर की ओर से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती के मौके पर नागरी प्रचारणी सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम सिंह पटेल ने की और संचालन महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों एवं उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री जमा खान, पूर्व मंत्री सह विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.