आगरा, जनवरी 5 -- खेरिया मोड़ नारीपुरा स्थित राधे वाली, गाटर वाली और बरवाली गली की अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। गलियां खुदी पड़ी है और सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। शहर में अधिकांश दलित, मुस्लिम बस्तियों की हालात खराब है। सोमवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारी ने बोदला मदर रोज स्कूल के पीछे वाली बस्ती, मधु नगर देवरी रोड कोटली बगीची भीम नगर का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय निवासी नीलम ने बताया हमें पता ही नहीं है विधायक, पार्षद कौन हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस, विवेक बौद्ध, राहुल वरुण का कहना है कि जाटव और मुस्लिम बस्तियों को चिह्नित कर विकास कार्यों से वंचित किया जा रहा है। दो फरवरी को नगर निगम में थाली बजाओ विधायक, सांसद, मेयर, पार्षद हटाओ आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर भीम प्रकाश, सत्यवीर, संज...