बेगुसराय, दिसम्बर 28 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे दलहन व तेलहन की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मसूर, अरहर, सरसो जैसी प्रमुख फसलों के पौधे पीले पड़ते जा रहे हैं और कई स्थानों पर पौधे सूखकर नष्ट हो रहे हैं। इससे फसलों का समुचित विकास रूक गया है और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं। किसानों राम प्रकाश यादव, रामबली यादव, घुरण महतो आदि का कहना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से तापमान में अचानक गिरावट आई है। साथ ही, सुबह-शाम कोहरा और नमी बढ़ने से झुलसा रोग तेजी से फैल रहा है। फसलों की पत्तियों पर भूरे धब्बे पड़ रहे हैं जो धीरे-धीरे पूरी पत्ती को जला रहे हैं। इससे पौधे कमजोर हो रहे हैं और दाने बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कृषि जानकारों के अनुसार यदि यही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.