गुमला, जून 1 -- गुमला, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुमला जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों,प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और जैविक खेती जैसी विधियों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। गुरूवार को जिले के विशुनपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने जलवायु अनुकूल खेती,सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों,और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि किसानों को ...