अररिया, दिसम्बर 20 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में दलहन के खेती को प्रोत्साहित करने को लेकर बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या नौ में शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख ने मसूर की फसल बुआई कर अभियान का शुभारंभ किया। कृषि विभाग की ओर से बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड नौ में मनोज यादव के खेतों में 16 किलो मसूर का बुआई कराया गया। वहीं किसान रामदयाल सिंह के खेतों में भी बुआई कराया गया। किसानों को प्रोत्साहित करते हुए प्रखंड प्रमुख मनोज यादव ने कहा कि दलहन की खेती से किसानों को कम लागत में स्थिर आय मिलती है और यह व्यावसायिक रूप से लाभदायक है। यह फसलें मिट्टी में प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन जोड़ती है जिससे रासायनिक उर्वरकों की ज़रूरत कम होती है और अगली फसल का उत्पादन बढ़ता है। उन्होंने किसानों से दलहन की खेती करने की अपील की। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.