सिद्धार्थ, जून 10 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बदलते समय में दालें मानव शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व बन गई हैं। इसी को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने किसानों से दलहन की खेती को प्राथमिकता देने की अपील की है। डॉ. सिंह ने बताया कि एक सामान्य व्यक्ति को प्रतिदिन 56 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, जबकि गर्भवती महिलाओं को 70 से 75 ग्राम तक। दालें प्रोटीन का सस्ता और सुलभ स्रोत हैं। ऐसे में हर किसान को अपनी खेती के कुछ हिस्से में दलहन फसलों को जरूर शामिल करना चाहिए, खासकर अरहर की खेती पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि अरहर के लिए हल्की दोमट या मध्यम भारी जमीन जिसमें पीएच मान 7.0 से 8.5 हो, उपयुक्त होती है। खेत की तैयारी के लिए दो-तीन बार गहरी जुताई और समुचित जल निकासी जरूरी है। सिंचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.