चंदौली, फरवरी 14 -- चंदौली, संवाददाता। कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठी आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन किया। साथ ही दलहन एवं तिलहन के खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त किसानों के हित में चलायी जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीओ ने केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इसका लाभ जिले में किसानों को मिल रहा है। कहा कि किसानों को तकनीकी खेती के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए किसानों को बकायदे प्रशिक्...