सहारनपुर, मार्च 21 -- गांव अंबेहटाचांद में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय रबी तिलहन मेले में आधुनिक एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित कर किसानों को दलहन और तिलहन की खेती साथ औषधीय खेती कर समृद्ध बनने की अपील की गई। गुरुवार को गांव अंबेहटाचांद की किसान सहकारी समिति में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय रबी तिलहन मेले में विषय वस्तु विशेषज्ञ एनएस बादल ने किसानों को बताया कि जिले की भूमि तिलहन फसल के योग्य है। मुख्य अतिथि समिति चेयरमैन ओमबीर सिंह ने मेले का शुभारंभ करते कहा कि किसान परंपरागत से हटकर खेती करें। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए अनुदान दें रही है। इस दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक ललित कुमार, ब्लाक तकनीकी प्रबंधक सुशील कुमार, प्रावैधिक सहायक सोनू कुमार, अंकित सैनी, गौरव शर्मा, ग्राम प्रधान विशाल राणा, राजकुमार चौहान, मदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.