समस्तीपुर, मार्च 17 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शहर स्थित गंज मोहल्ले में रविवार की रात एक आवेदन की जांच में पहुंची पुलिस टीम पर कतिपय लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें थाने के एएसआई राहुल कश्यप एवं दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गये। जख्मी पुलिस कर्मियों का अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस ने दो आरोपितों (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट के आदेश पर सोमवार को जेल भेज दिया गया। इस संबध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि एसपी ऑफिस से प्राप्त यौन शोषण से सम्बंधित शिकायत की जांच के लिये संध्या गश्ती के लिये निकले एएसआई राहुल कश्यप सिपाही उमेश प्रसाद सिंहा एवं सोनू पासवान के साथ लोकनाथपुर गंज, वार्ड संख्या 15 में उमेश गारा के घर पर गये थे। जहां उमेश गारा एवं अन्य अज्ञात लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.