समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- दलसिंहसराय। शहर के अस्पताल रोड में शनिवार को कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रारंभ में अंबेडकर सब्जी मंडी, बाजार समिति से रामसेवक प्रसाद के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के अलग-अलग पथों से होते हुये समारोह स्थल पहुंचने पर शोभा यात्रा समाप्त हो गई। जहां पांड़ के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं सब्जी मंडी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो के संचालन में जयंती समारोह का प्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। आगतों का स्वागत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा ने किया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के पराक्रम, उत्तर से दक्षिण तक के विजयी सफर, शासन प्रणाली तथा कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म के माध्यम से विश्व को अहिंसा व प्रेम का संदेश देने की चर्चा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.