जमशेदपुर, मार्च 7 -- दलमा के जंगल से भटककर एक नर हिरण गुरुवार सुबह बोड़ाम बाजार पहुंच गया। अहले सुबह करीब साढ़े 5 बजे कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाया तो वहां श्यामापद गोप के आंगन में लगे जाल में फंस गया। इसके बाद कुत्तों ने उसे नोचना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर घर के बाहर निकले श्यामापद गोप ने कुत्तों से उसे बचाकर सुरक्षित घर में रखा। हिरण के शरीर से खून निकल रहा था। गोप ने जड़ी-बूटी देकर उसे तत्काल राहत पहुंचाई। इसके बाद इसकी जानकारी बोड़ाम थाना एवं बाद में वन विभाग को दी गई। बोड़ाम थाने के सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मजीद ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण भी हिरण देखने पहुंचे। पहली बार गांव में हिरण देखे जाने से लोग तरह-तरह के कयास लगाते दिखे। गांव के पुतुल प्रमाणिक ने बताया कि संभवतः दलमा में घूम रहे बाघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.