जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों और पशुपालकों में भय का माहौल है। शुक्रवार को बाघ ने शिव मंदिर स्थित गौशाला की एक गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल गाय किसी तरह बचते हुए गौशाला तक पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया। गौशाला संचालक आटा बाबा उर्फ अनादि ने बताया कि पहले जहां 60 से अधिक गाय, बैल और बछड़े थे, अब उनकी संख्या घटकर 45 से नीचे आ गई है। उन्होंने आशंका जताई कि गायब हुए पशुओं को बाघ ने शिकार बना लिया है। वन विभाग ने पुष्टि की है कि बेतला टाइगर रिजर्व से आया एक बाघ पिछले तीन महीनों से दलमा पहाड़ के आसपास सक्रिय है। विभाग के अनुसार, यह बाघ अस्थायी रूप से यहां आया था, लेकिन क्षेत्र की अनुकूल जलवायु और शिकार की उपलब्धता के कारण यहीं रुक गया है। हाल ही में नीमडीह के तनकोचा इलाके में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.