जमशेदपुर, जून 11 -- मंगलवार को पटमदा के लावा स्थित निताई सिंह स्मृति भवन में रमानाथ सिंह की अध्यक्षता में आदिवासी भूमिज समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि विकास के नाम पर दलमा बाबा स्थल का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा और पर्यटन के नाम पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि दलमा समिति और सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में दलमा शक्ति पाठ के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इन प्रयासों के बावजूद विकास के नाम पर अतिक्रमण किया गया, तो आदिवासी भूमिज समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। मौके पर दलमा के मुख्य लाया (पुजारी) कार्तिक सिंह, बोड़ाम प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, मुखिया अजब सिंह, अमर सिंह सरदार, राधेश्याम सिंह सरदार, रविन्द्र सरदार, फनीभूषण सिंह, भदरु सिंह सरदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.