महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल से लौटते समय पैर फिसलने से जलकुंभी से भरे दलदली गड्ढे में फंसे एक बुजुर्ग की जिंदगी और मौत के बीच जंग पूरी रात चलती रही। अंधेरा, ठंड और कीचड़ के बीच वह मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन देर रात तक कोई मदद नहीं पहुंच सकी। शुक्रवार सुबह गश्त पर निकले एसएसबी जवानों की सतर्कता से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन घर जाने के कुछ देर बात उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजदवन गौतम निवासी बहुआर थाना निचलौल कुछ दिनों से ठूठीबारी के कालीगंज स्थित अपनी बेटी के घर रह रहा था। गुरुवार देर रात नेपाल से लौटते समय एसएसबी कैंप के पीछे वाले रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह जलकुंभी से पटे दलदली गड्ढे में जा गिरा। चारों ओर कीचड़ और पानी होने के कारण वह खुद बाहर नहीं निकल सका। पूरी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.