जमशेदपुर, जून 2 -- सीतारामडेरा निवासी और भाजपा के युवा सिख नेता दलजीत सिंह को झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन सरदार अवतार सिंह गांधी, चेयरमैन (फाइनेंस कमेटी), झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।मनोनयन पत्र प्राप्त होने पर दलजीत सिंह ने कहा कि वे राज्य की महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में फुटबॉल की अपार संभावनाएं हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां प्रतिभाओं को मंच मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्य सरकार से आग्रह करेंगे कि सभी उच्च विद्यालयों में फुटबॉल किट उपलब्ध कराई जाए और राज्य व राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों को स्कूलों में प्रतिनियुक्त किया जाए, जिससे नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिल सके।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.