लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- गोला गोकर्णनाथ। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरुवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुरानी कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने के कारण नई कमेटी के गठन के लिए बुलाई गई थी। बैठक की शुरुआत कोषाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने संगत का स्वागत करते हुए की। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। दूर-दराज से आई हुई संगत की सहमति से सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सरदार दलजीत सिंह धन्जू को अध्यक्ष, सरदार सुखपाल सिंह को सचिव, सरदार गुरमीत सिंह को कोषाध्यक्ष, सरदार कर्म सिंह को मीडिया प्रभारी, हरदीप सिंह, करनैल सिंह को उपाध्यक्ष, जसपाल सिंह भाटिया और कुलवंत सिंह जोशन को उप सचिव, बलवीर सिंह को उप कोषाध्यक्ष और गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, जस्सा सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरीक सिंह को संरक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.